
हापुड में मनाई गई देवर्षि नारद जयंती
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में रेलवे रोड पर स्थित होटल रॉयल पैलेस में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित नारद जयंती व हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर के पत्रकार और सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों ने सहभागिता की।
सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हिन्दी पत्रकारिता विषय पर गहन चर्चा हुई। इस विषय पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए विश्व संवाद केन्द्र मेरठ के प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि महर्षि नारद मुनि सृष्टि के प्रथम संवाददाता और युद्ध कला की नीति के भी बहुत बड़े ज्ञाता थे। उन्होंने भारत में हिन्दी पत्रकारिता की शुरुआत का जिक्र करते हुए अनेक क्रांतिकारी और समाज सुधारकों द्वारा निकाले गए समाचार पत्रों और उनकी देशहित में भूमिका का विस्तृत वर्णन किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए GS मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर मनोज शिशोदिया ने कहा कि समाचार पत्र में छपने वाली सूचना या समाचार का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। पत्रकारिता राष्ट्र और समाज के हित को ध्यान में रखकर करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन उत्तम सिंह ने किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुन्दर सिंह, मोहित, यश गोयल, अमित कौशल, विजय त्यागी, देवव्रत चौहान आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























