
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद समाज पार्टी काशीराम द्वारा सत्ता परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। 4 जून को बिजनौर से शुरू होते हुए यात्रा 5 जून को मेरठ पहुंचेगी, यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी को लेकर आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिला कार्यकारिणी ने योजना बनाई है। आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व हापुड़ विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार शिरिष ने कहा कि सांसद चंद्रशेखर आजाद सड़क से लेकर संसद तक दलितो, मुस्लिमों, पिछड़े वर्ग, आदिवासियों और कमजोर लोगों की आवाज को उठा रहे हैं। सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ आजाद समाज पार्टी काशीराम की 4 जून से उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। सत्ता परिवर्तन तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी हैं।
इस बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मंत्री, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मुकेश प्रधान, प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद समीर, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष अरुण मसंद, जिला महामंत्री प्रमोद कुमार, जिला प्रभारी सचिन निम, जिला प्रभारी मनोज कर्दम, वासु, मीडिया प्रभारी गौतम कुमार, हापुड़ विधानसभा अध्यक्ष राकेश मसंद, युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नसीम इदरीसी, सद्दाम हुसैन, उमेश शंकर साजन, देव कौशल महिपाल सिंह, पिंटू, शिवम, अजहर कुरेशी, इरशाद कुरैशी, मनोज भारती आदि उपस्थित रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*
























