
हापुड़, सीमन// संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर में शुक्रवार को रफीक नगर के लोगों ने जमकर हंगामा किया और बिजली विभाग के अधिकारियों पर फोन ना उठाने व लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।
हापुड़ के मोहल्ला रफीक नगर के लोगों ने बताया कि उनके इलाके की विद्युत आपूर्ति पिछले कई दिनों से प्रभावित है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। अधिकारी ना तो फोन उठाते और ना ही उनकी समस्या को सुनने को तैयार हैं। गुस्साए क्षेत्रवासी एकत्र हुए जो दिल्ली रोड पर स्थित बिजली घर पहुंचे और जमकर हंगामा कर नारेबाजी की।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए वरना वह जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838
























