
मामूली कहासुनी में घर पर बरसाए पत्थर
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुमेर नगर में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने घर पर पत्थर बरसाए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई हाथापाई में दोनों ही पक्षों के लोगों को हल्की चोट आई है।
पुलिस के अनुसार मामला गुरुवार का है जब छत पर खड़े होने के दौरान कुछ युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान एक युवक ने मकान को निशाना बनाकर पत्थराव भी किया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























