
शनिदेव की मूर्ति खंडित करने वाला गांजा तस्कर निकला
हापुड, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुवा पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त नै 03 दिन पूर्व थाना पिलखुवा क्षेत्रांतर्गत मौहल्ला गाँधी कालोनी ठाकुर द्वारा मंदिर में शनि देव की मूर्ति खण्ड़ित करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है।आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध थाना पिलखुवा पर चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के करीब आध दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।आरोपी समीर लिसाडी गेट मेरठ से आकर पिलखुआ के अल्वी नगर में रह रहा था।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























