
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रिश्वतखोरी चरम पर है। सरकारी विभाग में तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को किसी का खौफ नहीं है जो चंद रुपयों के लालच में अपनी नौकरी को दाव पर लगा रहे हैं। एंटी करप्शन की टीम ने एक और रिश्वतखोर को गिरफ्तार किया है जिसे एंटी करप्शन की टीम पकड़कर हापुड़ कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किया गया रिश्वतखोर जीएसटी विभाग का बाबू है जिसके अफसरों के भी होश उड़ गए हैं।
जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग में तैनात बाबू जयदीप शिकायतकर्ता चमन निवासी गांव दादरी हापुड़ को लगातार परेशान कर रहा था। बता दे कि रिश्वतखोर सहायक आयुक्त खंड 4 में तैनात है। रिश्वत मांग रहा था। ऐसे में पीड़ित ने एंटी करप्शन की टीम से मामले की शिकायत की। एंटी करप्शन की टीम ने जाल बिछाया और शुक्रवार को बाबू जयदीप को 24,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। एंटी करप्शन टीम ने जब अपना परिचय दिया। तो बाबू के होश उड़ गए। इसके बाद टीम पकड़कर उसे हापुड़ कोतवाली ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बाबू किसके इशारों पर रुपए ले रहा था? टीम इसकी भी जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गए हैं जो पसीना पसीना है और बेहद बेचैन है।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*

























