
👁 42 views Views
धौलाना: तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में एक तालाब में सैकड़ों मछलियों की मौत हो गई। तालाब के किनारे सैकड़ो मछलियों को मृत अवस्था में देख लोगों के होश उड़ गए। तालाब से आ रही बदबू के कारण लोगों को बेहद परेशानी हो रही है।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है जब किसी कारण तालाब में सेकड़ों मछलियों की मौत हो गई। आसपास के क्षेत्र में काफी ज्यादा बदबू आ रही है। लोगों ने तालाब की सफाई और मृत मछलियों को हटवाने की मांग की है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























