
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष की बेटी से हाईवे पर ब्रजघाट चेकपोस्ट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स झपट लिया और फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ की मीरा रेती निवासी निषाद पार्टी की जिलाध्यक्ष डी.पी. निषाद ने बताया कि गुरुवार को उनके पड़ोस में ही रहने वाले बिरजू निषाद की बेटी की गोद भराई की रस्म थी। कार्यक्रम गंगानगरी में स्थित अमृत परिसर धर्मशाला में आयोजित किया गया था जिसमें उनकी तीनों बेटियां शामिल होने के लिए गई थी। समारोह के बाद उनकी बेटी बबीता निषाद और परिवार के अन्य लोग ऑटो से गढ़ लौट रहे थे। जैसे ही ऑटो हाईवे पर ब्रजघाट चेक पोस्ट के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर आए बदमाश पहुंचे जिन्होंने ऑटो में किनारे की तरफ बैठी उनकी बेटी बबीता के हाथ में मौजूद पर्स को छीन लिया और फरार हो गए। गनीमत रही कि वह सड़क पर नहीं गिरी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़िताने शोर मचाया तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























