
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के कांग्रेस जन ने गुरुवार को ईदगाह स्थल पर पहुंच कर मुस्लिम भाइयों पर पुष्प वर्षा कर ईद उल अजहा की गले मिलकर मुबारकबाद दी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी अन्य पदाधिकारियों के साथ हापुड ईदगाह पर एकत्रित हुए और नमाज अदा कर लौट रहे मुस्लिम समाज पर कांग्रेस जनों ने पुष्पवर्षा की और उन्हें गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों के लिए कांग्रेस जनों ने जल शिविर भी लगाया और उन्हें जल व शरबत पिलाकर उनकी सेवा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने क्षेत्रवासियों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद देते हुए अपील की कि ईद का त्यौहार भाईचारे का सौहार्द का प्रतीक हैं। सभी लोग ईद के त्यौहार को अपने घरों में अमन, चैन व शांति के साथ मनाए। बच्चों को प्यार व उपहार बाँटे और मिलकर ईद के पर्व की खुशियां मनाये।
इस अवसर पर भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, नरेश भाटी, दिनेश चंद शर्मा, मानवी सिंह, सुशील शास्त्री,डॉक्टर पदम सिंह साहनी, गौरव गर्ग, आकाश त्यागी, पूरणमल आनंद, संजय छाबड़ा, अरुण वर्मा, पंडित पंकज चौधरी, निसार पठान, मुजम्मिल मलिक, डालचंद, जितेंद्र सिंह, कपिल शर्मा, खुशनूद अली, गोपाल भारती, महबूब अली आदि उपस्थित थे।























