
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): गर्मी में आइसक्रीम की मांग भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को हापुड़ में आइसक्रीम, आइस कैंडी और कुल्फी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए। नामी कंपनियों के नमूने लिए गए। रिपोर्ट आने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त द्वितीय सुनील कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी. गुप्ता ने हापुड़ के मोहल्ला गांधीगंज में स्थित श्री पटेल इंटरप्राइजेज से वनीला मैजिक आइस क्रीम व कुल्फी का नमूना लिया। अमूल डिस्ट्रीब्यूटर से वनीला मैजिक आइसक्रीम और अमूल की कुल्फी का नमूना लिया। इसके साथ ही हापुड़ के कान्हा धाम में स्थित एसजी इंटरप्राइजेज से आइस कैंडी का नमूना लिया गया। नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। आने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।























