
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तारकोल की मांग बढ़ने से 30 करोड रुपए के विकास कार्य अटक गए हैं। फिलहाल तारकोल की मांग पूरी न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रभावित है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तारकोल की मांग बढ़ गई है। 5 से 7 दिन बाद ठेकेदार को तारकोल मिल रहा है। बारिश से पहले कार्य को पूरा करने की कोशिश है।
आपको बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच में जो हालात बने हैं उनसे कच्चे तेल के दामों में तेजी आई है। उसके कारण कच्चे तेल से बनने वाले बिटूमिन में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि ठेकेदारों की मांग थी कि टेंडर प्रक्रिया के समय एस्टीमेट में जो रेट दिए गए थे और दाम बढ़ने के बाद जो अंतर आया उनका भुगतान अलग से देना होगा। इसके बाद शासन ने अलग से भुगतान को लेकर आदेश भी दे दिए लेकिन फिलहाल तारकोल की मांग बढ़ गई है। तारकोल मिलने में परेशानी आ रही है। जल्द ही तारकोल उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।























