
बाबूगढ़: गिलहरी के कारण, ट्रांसफार्मर में लगी आग
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी में स्थित पेट्रोल पंप के पास मैरिज होम के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद फायर एक्सटिंग्यूशर की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि एक गिलहरी मीटर बॉक्स में घुस गई जिसके चलते आग लगी। इस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।
जानकारी के अनुसार एक गिलहरी ट्रांसफार्मर में लगे मीटर बॉक्स में घुस गई जिसके कारण अंदर धमाका हुआ। धमाके के कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। आग को देख लोगों ने तुरंत सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं लाइनमैन मौके पर पहुंचे और फाल्ट को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























