
ज्वेलर्स के लिए हापुड़ का श्रीनगर बना कश्मीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ज्वेलर्स के लिए पाश कॉलोनी श्रीनगर कश्मीर की तरह स्वर्ग साबित हो रहा है इसलिए आवास बनाने के लिए ज्वेलर्स की निगाह श्रीनगर की ओर घूम रही है जिस कारण प्रॉपर्टी के दाम रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।
एक जानकारी के मुताबिक एक दर्जन से अधिक ज्वेलर्स ने श्रीनगर कॉलोनी में अपने ठिकाने बनाए हैं। उन्होंने भवन खरीद कर जमीदोज किया है और फिर नया लुक दिया गया है। कई ज्वेलर्स ने तो एक नहीं तीन-तीन ठिकाने बनाए हैं जिनके निर्माण, आधुनिक साज सज्जा पर करीब 30 करोड रुपए खर्च किए हैं और अन्य ठिकानों को ज्वेलर्स आधुनिक स्वरूप देने में जुटे हैं। श्रीनगर कॉलोनी के निकट के इलाके नई शिवपुरी, पटेल नगर में भी ज्वेलर्स ने आधुनिक बंगले बनाए हैं जिनकी शहर में खूब चर्चा हो रही है।
नगर उपभोक्ता संघ ने इस सिलसिले में एक फेहरिस्त भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, जीएसटी, आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय को भेज कर जांच की मांग की है और कर चोरी में लिप्त कारोबारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























