
युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन में 18 वर्षीय युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक को फांसी के फंदे से लटका देख परिवार में मातम छा गया जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
मूल रूप से हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोड़ी निवासी 18 वर्षीय फाहद परिजनों के साथ कपूरपुर क्षेत्र के गांव सिरोधन में रह रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर परिजनों ने युवक को डांट दिया जिससे नाराज होकर उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























