
👁 23 views Views
दो दिन सताएगी भीषण गर्मी, 29 से बारिश की उम्मीद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी दो दिन और भीषण गर्मी सताएगी। इसके पश्चात राहत मिलने की उम्मीद है। हालत यह है कि सड़के सूनी है। सन्नाटा पसरा है। तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
जनपद हापुड़ में पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान 42 डिग्री बना हुआ है जिसकी वजह से गर्मी में लोग बिलबिला उठे हैं। सुबह से सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगती हैं। संभावना है कि दो दिन अभी भीषण गर्मी सताएगी। इसके पश्चात 29 मई से मौसम बदलेगा और आंधी के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























