
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में स्थित जैन मंदिर वाली गली में सोमवार की देर रात करीब 2:00 बजे बिजली के खंभे में अचानक आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मोर्चा संभालते हुए रेत की मदद से आग को बुझाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
सोमवार की रात बिजली के खंबे में लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद सौरभ, इशू, प्रशांत, पिंकू, टिंकू, ऋषभ आदि एकत्र हुए जिन्होंने रेत आदि की सहायता से हिम्मत दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पाया। इससे आग को बढ़ने से रोका गया। इसी बीच क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग को भी मामले से अवगत कराया। आग पर काबू पाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























