
👁 27 views Views
उधार के रुपए मांगने पर युवक को पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला सद्दीकपुरा निवासी समीर पुत्र साबिर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने कुछ लोगों को रुपए उधार दिए थे। जब वह मंगलवार को रुपए लेने गया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने कहा कि वह उसके पैसे नहीं देगा। इस दौरान पीड़ित को जमकर पीटा। अन्य साथियों को बुलाकर रोड और ईटों से हमला किया जिससे पीड़ित को काफी चोट आई है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























