
भारतीय मुस्लिम युवा मंच ने उठाई, “गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कराने की मांग”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय मुस्लिम युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कादिर एडवोकेट ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर हापुड़ सदर एसडीएम ईला प्रकाश को मंगलवार को एक ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री के नाम सौंपे गए इस ज्ञापन में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की। अब्दुल कादिर ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने ज्ञापन सोपा था। एक बार पुनः उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि गाय को मां का दर्जा दिया गया है। ऐसे में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























