
👁 43 views Views
लॉयन्स क्लब द्वारा जल सेवा प्रोजेक्ट आयोजित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लायंस क्लब हापुड़ गौरव द्वारा जल सेवा प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया, जिसमें राहगीरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए क्लब द्वारा किया गया यह सेवा कार्य सराहनीय रहा।
इस सेवा कार्य में डॉ. अराधना वाजपेयी, क्लब की अध्यक्ष श्रुति शर्मा, सचिव शालू ग्रोवर, कोषाध्यक्ष रेखा सिंह, पीआरओ प्रेमलता तिवारी, पारुल जिंदल, एडवोकेट ज्योति सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। डॉ. अराधना वाजपेयी ने कहा कि समाज सेवा ही लॉयन्स क्लब का मुख्य ध्येय है। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग दिया तथा इस कार्य की सराहना की।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























