
दबंग की दबंगई से सड़क निर्माण प्रभावित, ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के ग्राम हरसिंहपुर और आसपास के क्षेत्र के ग्रामीण एकत्र होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोप लगाया कि कुछ दबंगों द्वारा लिंक मार्ग निर्माण होने से रोका जा रहा है। वह लगातार दबाव बनाकर निर्माण कार्य रुकवा रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि ग्रामीणों की मांग है कि सड़क का निर्माण हो लेकिन अनावश्यक दबाव डलवाकर दबंग व्यक्ति दबंगई दिखा रहा है।
कैलाश, खिचरन, बंटी आदि ग्रामीण एकत्र होकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने ज्ञापन देकर बताया कि हरसिंहपुर से धर्मपुर के लिए लिंक सड़क मार्ग बनाया जा रहा है लेकिन एक व्यक्ति द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण हो और दबंग पर कार्रवाई हो। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र वासियों को सहूलियत होगी लेकिन न जाने क्यों दबंग इसका विरोध कर रहा है।
INDRAPRASTHA GROUP OF INSTITUTION: ADMISSIONS OPEN (2026-2027): 9837411225
























