
पिलखुवा: घेर में खड़े दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में सोमवार की रात चोरों ने घर में खड़े दो ट्रैक्टरों को अपना निशाना बनाया जिनकी बैटरी चुराकर चोर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जाग होने पर परिजनों को ट्रैक्टर से चोरी हुई बैटरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया।
नावेद आलम ने बताया कि सोमवार की रात करीब 12:00 बजे वह सभी सोने के लिए चले गए। उनके घेर में तीन ट्रैक्टर खड़े थे। देर रात चोर आए जिन्होंने दो ट्रैक्टरों में से बैटरी चुरा ली और फरार हो गए। मंगलवार की सुबह जागने पर उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























