
एचपीडीए क्षेत्र में 82 गांव शामिल करने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अब धौलाना और हापुड़ तहसील क्षेत्र के करीब 82 गांव को शामिल करने की तैयारी है। फिलहाल गांव ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शामिल है। इन गांवों के एचपीडीए में शामिल होने से सुविधा बढ़ेंगी। एचपीडीए में गांव को शामिल करने के लिए प्रमुख सचिव राजस्व को पत्र भेजा गया है। धौलाना तहसील क्षेत्र के निम्नलिखित गांव को एचपीडीए में शामिल करने की तैयारी है:
गांव उदयरामपुर नंगला, अमापुर लोढा, रावली, गोरधनपुर, भोवापुर, इब्राहीमपुर तिसौली, हावल, मदापुर मुस्तफाबाद, बझैड़ा खुर्द, ककराना, नंदलालपुर, जादोपुर, देहरा, बहरमंदपुर, निधावली, लालपुर, सौलाना, नंगला छज्जू, नंगला काशी, नंगला गज्जू, पारपा, कृपानगर उर्फ बीघेपुर, भावा, भूड़िया, दहीरपुर रज्जाकपुर, नरैना, सपनावत, मुरशदपुर माजरा, लतीफपुर माजरा, बझैड़ा कला, इकलैड़ी, सुखदेवपुर, समाना, कमरुद्दीन नगर, डोमाटीकरी, कपूरपुर, नारायनपुर बासका, करीमपुर भाईपुर, शाहपुर फगौता, सिवाया, नंदपुर, धौलाना, बासतपुर को शामिल करने की तैयारी है। इसके अलावा गांव दौलतपुर ढीकरी, कंदौला, करनपुर जट्ट, कंदौली, मुकरम्मतपुर, मुबारिकपुर बदरखा, आजमपुर, दहपा, हिम्मतनगर, कमालपुर, आलमपुर, फिरोजपुर, रुठरी, चंदपुरा, मीरपुर मजरा, धर्मपुर 15 बिस्वा, शाहबुद्दीन नगर, धर्मपुर 5 बिस्वा, भटियाना, बड़ौदा सिहानी, सालेपुर कोटला, मीरपुर खुड़लिया, डहाना, मिर्जापुर पट्टी, कुराना, चचोई, मतनावली, छज्जूपुर, सिरोधन और अब्दुल्लापुर मोड़ी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त हापुड़ तहसील क्षेत्र के 12 गांवों को चिन्हित किया गया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























