
शिक्षकों के समायोजन पर तीन जुलाई तक लगी रोक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 40 स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षकों के समायोजन को लेकर चल रही प्रक्रिया 3 जुलाई तक स्थगित कर दी गई है। कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। शिक्षकों का समायोजन तीन जुलाई तक रोक दिया गया है।
बेसिक स्कूलों में छात्रों की संख्या के अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। इससे अधिक शिक्षक होने पर उन्हें अतिरिक्त मानकर ऐसे स्कूलों में समायोजित किया जाता है जिनमें छात्रों की संख्या के मुकाबले शिक्षकों की संख्या कम है। जनपद में भी पिछले दिनों से कोर्ट के आदेश पर समायोजन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। बीएसए हापुड़ ऋतु तोमर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर समायोजन की प्रक्रिया पर तीन जुलाई तक रोक लगा दी गई है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























