
श्रद्धालुओं से भरी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, कैंटर चालक सहित चार श्रद्धालु घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार की देर रात बुलंदशहर-हापुड़ मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें फिरोजाबाद से वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस को कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोगों में चीख पुकार मच गई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। टक्कर लगने से कैंटर चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार की देर रात करीब 3:00 बजे गांव इमटौरी कोल्ड स्टोर के पास का है जहां श्रद्धालुओं से भरी एक बस फिरोजाबाद से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही थी तभी पीछे से अनियंत्रित कैंटर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कैंटर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कैंटर चालक सोनू पुत्र हरपाल सिंह निवासी मथुरा, बस यात्री सुखबीर पुत्र दाता राम निवासी फिरोजाबाद, सुदामा पुत्र नारायण निवासी फिरोजाबाद तथा रामशरण पुत्र श्री कृष्ण निवासी फिरोजाबाद घायल है जिन्हें एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर याताताय सुचारु किया। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























