
गौंदी के इमाम की अपील,ईद सौहार्द के साथ मनाएं
हापुड़,वि(ehapurnews.com):ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के पावन अवसर पर हापुड के गांव गौंदी स्थित हम्ज़ा मस्जिद के इमाम कारी सलीम आज़म ने मुस्लिम समाज से कानून, शांति एवं आपसी भाईचारे को बनाए रखते हुए त्यौहार मनाने की अपील की है।
कारी सलीम आज़म ने कहा कि इस्लाम अमन, इंसानियत और दूसरों की भावनाओं के सम्मान का संदेश देता है। इसलिए कुर्बानी करते समय देश के कानून और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि प्रतिबंधित पशु एवं उसकी नस्ल की कुर्बानी हरगिज़ ना करें और केवल जायज़ एवं अनुमति प्राप्त जानवरों की ही कुर्बानी करें।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी का असली मकसद अल्लाह की रज़ा हासिल करना और त्याग की भावना को अपनाना है, न कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना। इसलिए सभी लोग साफ-सफाई, शांति और आपसी सौहार्द का पूरा ध्यान रखें तथा कुर्बानी खुले स्थानों, सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर करने से बचें।
कारी सलीम आज़म ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार प्रेम, भाईचारे और इंसानियत के साथ मनाएं तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे समाज में गलत संदेश जाए या किसी वर्ग की भावनाएं आहत हों।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद पेश करते हुए अमन और खुशहाली की दुआ की।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464
























