
पिलखुवा: मकान में आग लगने से ढाई लाख का नुकसान
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव परतापुर में एक मकान में बीती रात आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया। नकदी, जेवरात, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया जिससे परिवार को आर्थिक झटका लगा है।
लक्ष्मण कोरी पुत्र बसंता सिंह निवासी गांव परतापपुर ने बताया कि बीती रात करीब 12:30 बजे लाइट फ्लकचुएट हुई जिससे इनवर्टर बैटरी में आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर चलकर राख हो गया। घटना के समय परिजन सो रहे थे जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। लक्ष्मण कोरी ने बताया कि आग की चपेट में आने से 30,000 रुपये, सोने चांदी के जेवरात, लड़की की शादी के लिए एकत्र किया गया सामान, कपड़े, पंखे आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























