
👁 63 views Views
पिलखुवा: पिलर नंबर-63 के पास मिले शव को पुलिस ने कब्जे में लिया
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार का है जब 40 वर्षीय सुबोध पुत्र ताराचंद निवासी रजनी विहार पिलखुवा की किसी कारण मौत हो गई जिसका शव पिलखुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पिलर नंबर-63 के पास देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस में शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























