
👁 16 views Views
10 लाख से बनाई गई सीसी सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव दोयमी में विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती द्वारा सीसी रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। अनुमानित लागत 10 लाख रुपए से बनाई गई सड़क के निर्माण से लोगो को राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक ने जनता को संबोधित किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के साथ-साथ प्रदेश और देश में हो रहे विकास के बारे में बताया।
गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने उनका ढोल के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, गोलू त्यागी, राकेश त्यागी, सुबेश त्यागी, गुड्डू त्यागी, प्रशांत जाटव, रवि, विशाल, अमन, हिमांशु, अमन, मदन, तुलसी, मोनिका सिंह आदि उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























