
👁 6 views Views
बुजुर्ग महिला की पुलिस ने की मदद, सड़क पार करा ई-रिक्शा में बैठाया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला की मदद की और उसे ई-रिक्शा में बिठाया। पुलिसकर्मियों की इस पहल की चार ओर प्रशंसा हो रही है।
जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मैन चौराहे पर तैनात कांस्टेबल सन्नू पंवार ने एक वृद्ध महिला को सड़क पार कराई और उसे ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेजा। इस दौरान बुजुर्ग महिला ने पुलिस का आभार जताया और खूब आशीर्वाद दिया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























