
शहीद मेले में रागनी का आयोजन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):स्वाधीनता संग्राम शहीद स्मारक समिति द्वारा शहीद मेला पंडाल रामलीला मैदान हापुड़ में शनिवार की रात को एक रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारत के प्रसिद्ध रागनी गायक पैप्सी शर्मा के नेतृत्व में कोमल चौधरी, बेबी मुस्कान, शिवानी सिकंदराबाद व प्रवेश शर्मा ने देशभक्ति पूर्ण , लोकगीत की सुन्दर प्रस्तुति दी और उपास्थि जनसमूह को मंतमुग्ध कर दिया।
इस भव्य कार्यक्रम में वैद्य धनीराम ग्रुप की ओर से वरुण शर्मा ने शहीद मेला समिति के प्रधान ललित अग्रवाल छावनी वालो को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मुकुल त्यागी एडवोकेट ने किया।
कोषाध्यक्ष आशुतोष आजाद, सोनू बंसल, राजीव गर्ग दतियाना वाले, चेतन अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, नरेंद्र सर्राफ, वीरेन्द्र गर्गबिट्टू ,ज्ञानेंद्र सिंह त्यागी ,विशाल गोयल, गुलशन त्यागी,हरेंद्र कौशिक, विशाल गुप्ता, सुधीर गुप्ता यशी बंसल कपिल सिंहल आदि मौजूद है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























