
👁 3 views Views
पिलखुवा: जलापूर्ति प्रभावित, टैंकरों से पहुंचाया पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी और मोहल्ला मंडी में पेयजल की समस्या के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल टैंकर के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब 36 घंटों से इलाके की जल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में टैंकर के माध्यम से लोगों को घर-घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है।
पानी की किल्लत के कारण लोग बिलबिल उठे। ऐसे में वार्ड 16 की सभासद सुनीता प्रेम सिरोही ने लोगों से बातचीत की और चेयरमैन विभु बंसल को समस्या से अवगत कराया जिसके बाद तुरंत टैंकर की व्यवस्था की गई।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























