
बकरीद पर ड्रोन से रहेगी निगरानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ सहित मेरठ रेंज में ईद उल अजहा (बकरीद) पर शांतिपूर्वक एवं सांप्रदायिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने हेतु पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक व कड़े इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष गश्त रहेगी और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। हापुड़ जनपद में 84 ईदगाह तथा 51 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। बकरीद पर्व 28 मई 2026 को मनाया जाना प्रस्तावित है।
डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने रेंज के सभी थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं और कहा कि प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न की जाए। पशु कुर्बानी सार्वजनिक स्थान व खुले मैदान में न हो। सड़क पर नमाज अदा ने की जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष गश्त की जाए और ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाए। अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपट जाए और सोशल मीडिया पर नजर रखी जाए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























