
हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने तीनों नगर अध्यक्षों को सौंपी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने रविवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय पर जिले के तीनों नगर अध्यक्षों; शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के अध्यक्ष इरफान अहमद, नगर कांग्रेस कमेटी पिलखुआ के अध्यक्ष रजनीश त्यागी और गढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक को SIR की फाइनल वोटर लिस्ट सौंपी। इसी दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल कलाम को भी SIR की फाइनल वोटर लिस्ट सौंपी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में SIR की फाइनल वोटर लिस्ट बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भेजने की कवायद शुरू की गई हैं। जिससे कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता मजबूती से अपने वोटर को घर से बूथ पर लाकर पार्टी के लिए वोट डलवा सके। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा हैं कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को गंभीरता से लेते हुए SIR की प्रक्रिया में जुट गई हैं। जहां जहां बूथ पर कांग्रेस के वोटर्स की वोट काटी गई हैं। उन क्षेत्रों में जाकर कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने वोटर की वोट बनवाने का काम करेगा। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, SC ST कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, OBC कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, शहर महासचिव खुशनूद अली, सचिन गोयल, सुधीर शर्मा, एड. फुरकान आदि लोग मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























