
जामुन के एक दर्जन पेड़ों को काटने के मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बड्ढा में बिना अनुमति जामुन के पेड़ काटने के आरोप में वन विभाग की टीम में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के बीट प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि 21 मार्च को सूचना मिली थी कि गांव बड्ढा में जामुन के पेड़ों का अवैध कटान किया गया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में पाया कि गांव बड्ढा निवासी जयपाल सिंह ने अपनी निजी भूमि पर खड़े जामुन के करीब 10 से 12 पेड़ों को बिना वन विभाग की अनुमति के कटवा दिया। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को शेर मोहम्मद और कलीम द्वारा मौके से उठवाकर ले जाया गया। लकड़ी के परिवहन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी जिससे वृक्ष संरक्षण संबंधी नियमों का उल्लंघन हुआ है। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























