
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शंकराटीला में गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार की सुबह करीब 6:00 बजे कपड़ों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और क्लिनर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे से केंटर को हटवाया और यातायात सुचारु कराया।
कैंटर चालक दिल्ली से कपड़े लेकर संभल जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ क्षेत्र की गांव शंकराटीला क्षेत्र में पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिस वजह से कैंटर गंगा एक्सप्रेसवे पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे चालक सलमान और परिचालक अब्दुल समद निवासी संभल को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























