
हापुड़: कल से नौतपा की शुरुआत, दिन के साथ-साथ रात में भी सताएगी गर्मी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में भीषण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। वहीं संभावना है कि गर्मी का सितम अभी और कहर दिखाएगा। फिलहाल शाम के समय भी लू के थपेड़ों से लोग बेहद परेशान हैं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और रात में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में चिकित्सकों ने सभी से सावधानी बरतनी की सलाह दी है।
आपको बता दें कि इन दिनों भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। दोपहर के समय तो सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सोमवार से नौतपा की शुरुआत होगी। संभावना है कि सोमवार से शुरू होने वाला नौतपा काफी प्रभावी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही रात का तापमान बढ़ने से लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























