
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के चितौली अंडरपास पर शनिवार की सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार दंपति और उनके दो मासूम बच्चों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे सभी घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
संभल जनपद के कुढ़ फतेहगढ़ निवासी राम खिलाड़ी पुत्र राम चरण अपनी पत्नी चांदनी और दो बेटों 4 वर्षीय सुशांत व 3 वर्षीय प्रशांत के साथ गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। वह मोटरसाइकिल पर सवार थे। शनिवार की सुबह चितौली अंडर पास के ऊपर उनकी बाइक को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के बाद बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























