
ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने की आत्महत्या
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार की दोपहर स्याना चौपला रेलवे क्रॉसिंग पर एक अज्ञात युवक ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार एक युवक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहा था। इसी बीच उसने ट्रेन के आने पर अचानक ट्रैक पर छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है की युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























