
भाजपा जिला कार्य समिति पर कभी भी गिर सकती है गाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की भाजपा प्रदेश कार्य समिति ने भाजपा जनपद हापुड़ की कार्य समिति में हिस्ट्री शीटर व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के प्रवेश तथा दल-बदलुओं को प्राथमिकता देने तथा भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी के मामले को गंभीरता से लिया है। उधर खुफिया तंत्र की रिपोर्ट भी हाई कमान को मिल गई है।
बता दे कि भाजपा जिला कार्य समिति में ऐसे लोगों को औहदे देकर नवाजा गया है जो पुलिस रिकॉर्ड में अपराधी हैं और कई पर तो हत्या, छेड़छाड़ आदि के मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही अन्य दलों से आने वालों को भी प्रमुखता दी गई है। सूत्र बताते हैं कि भाजपा प्रदेश हाई कमान उन नेताओं की भी जानकारी जुटा रही है जिन्होंने अपराधिक व्यक्तियों को जिला कार्य समिति में पद देने की सिफारिश की है।
सूत्र बताते हैं कि भाजपा प्रदेश हाई कमान ने जनपद हापुड़ की भाजपा कार्य समिति को लेकर कई जन प्रतिनिधियों व संगठन के क्षेत्रीय पदाधिकारियों से भी वार्ता की है और अगले एक सप्ताह में जिला भाजपा कार्य समिति पर गाज गिर सकती है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























