
कल्याणेश्वर महादेव मंदिर मामले में हापुड़ पहुंचे नरसिम्हा नंद गिरी महाराज
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में स्थित मंदिर की भूमि को कब्जाने के आरोप में यति नरसिम्हा नंद गिरी महाराज हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचे। जिन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा खुद को जूना अखाड़ें का सन्यासी बताया गया है। जबकि वह जूना अखाड़े का सदस्य नहीं है। ऐसे में प्रशासन मामले का संज्ञान ले।
मुख्य संरक्षक श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर यति नरसिम्हा नंद गिरी का आरोप है कि गांव कल्याणपुर के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर पर एक व्यक्ति ने स्वयं को जूना अखाड़े का संयासी बताकर कब्जा कर लिया है। असल में उस व्यक्ति का जूना अखाड़े से कोई लेना देना ही नहीं है। एसपी कार्यालय पहुंच कर उन्होंने मांग की कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।इस अवसर पर किसान ज्ञानेंद्र त्यागी भी उपस्थित थे
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























