
रिश्ते की बहन से शादी करने पर परिजनों में तनाव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की बहन से युवक ने शादी कर ली। दोनों थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजनों और ग्रामीणों में रोष फैल गया। हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और युवक रिश्ते के भाई-बहन है। दोनों एक ही परिवार से बताए जा रहे हैं जिनके बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिन्होंने 27 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद में चोरी-छिपे कोर्ट मैरिज कर ली। परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो सभी में तनाव पैदा हो गया जिसके बाद दोनों पुलिस के पास पहुंचे और साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस ने परिजनों को समझाया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























