
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने श्री नवदुर्गा एवं प्राचीन शिवमन्दिर के मुख्य पुजारी नितेश कुमार को हापुड़ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) ने श्री नवदुर्गा एवं प्राचीन शिवमन्दिर फ्रीगंज रोड़ हापुड़ स्थित मंदिर प्रांगण में महासभा का आयोजन किया जिसमें नितेश कुमार को हर्षोल्लास के साथ हापुड़ के जिलाध्यक्ष पद पर महासभा ने नियुक्त किया।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने नितेश कुमार को महासभा का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और महासभा में स्वागत किया। नितेश कुमार ने अपने सम्बोधन में बताया कि वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा,ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे और महासभा द्वारा आयोजित ज्योतिष,धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र सक्रिय भूमिका निभाएंगे एवं उन्होंने समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि नितेश कुमार जैसे विद्वान के महासभा में आगमन से और पद ग्रहण से महासभा को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर हर्ष पाण्डेय, मनुज, राजनाथ, सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज, अनमोल वेदाचार्य आदि विद्वान उपस्थित रहें।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष(उत्तर प्रदेश)
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























