
बिजली कटौती के खिलाफ एवं विद्युत व्यवस्था सुधार को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिम उ0प्र0 संयुक्त व्यापार मंडल, जिला हापुड़ द्वारा जनपद में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों एवं खराब विद्युत व्यवस्था के संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) इला प्रकाश महोदया को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि प्रत्येक वर्ष गर्मी के मौसम में जनपद हापुड़ की जनता, व्यापारी, किसान एवं विद्यार्थी बिजली संकट से प्रभावित होते हैं। अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज एवं बार-बार ट्रिपिंग की समस्या लगातार बढ़ रही है जिससे आम जनजीवन एवं व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने एसडीएम इला प्रकाश से कहा कि जनपद में विद्युत व्यवस्था सुधार हेतु विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाइन सुधार, ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, पोल परिवर्तन एवं वितरण व्यवस्था सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य किए गए तथा इन पर लगभग 141 करोड़ रुपये व्यय होने की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद यदि आज भी जनता बिजली कटौती, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों एवं कमजोर विद्युत व्यवस्था से जूझ रही है, तो इन कार्यों की निष्पक्ष समीक्षा कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए।
जिला महामंत्री दीपक बंसल ने अघोषित बिजली कटौती बंद करने, ओवरलोड क्षेत्रों में उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर लाइनें एवं पोल बदलने, सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कराने तथा स्थायी समाधान लागू करने की मांग की | ज्ञापन देने वालों में विजय शर्मा प्रदेश मंत्री, जिला उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष ऋषभ गर्ग, गौरव गोयल नगर अध्यक्ष, ज़िला संगठन मंत्री राजेश नारंग, अमन चुग, नितिन गर्ग,शशांक अग्रवाल, प्रदीप गर्ग,अंकुर जिंदल आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























