
स्काउट एंड गाइड के रोवर रेंजर को पढ़ाया टी 0बी0 का पाठ और टी 0बी0 मुक्त भारत की दिलाई शपथ
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):देश के प्रधानमंत्री के टी 0बी0 मुक्त भारत करने के सपने को साकार करने हेतु जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना के निर्देशानुसार एवम् मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वेद प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद में सतत प्रयास किए जा रहे हैं इसी क्रम में शुक्रवार को एस0एस0वी पीजी कॉलेज हापुड़ के प्रांगण में रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर के आयोजन के अवसर पर जिला जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह एवम् उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा रोवर रेंजर को क्षय रोग के लक्षण उपचार निदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।डॉ राजेश सिंह ने बताया कि टी 0बी0 की पहचान उसके लक्षणों के द्वारा आसानी से हो सकती हैं यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक से खांसी, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में खून आना, भूख कम लगना, वजन कम होना, रात में पसीना आना, आदि लक्षण दिखाई दे तो उसको तुरन्त अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर अपनी जाँच करानी चाहिए एवम् यदि बीमारी आती है तो चिकित्सक की सलाहनुसार उपचार लेना चाहिए इस कार्यक्रम मे एस0एस0वी पीजी कॉलेज हापुड़ के रोवर्स रेंजर्स ने प्रति भाग किया शिविर में आंदोलन की जानकारी स्काउट गाइड प्रार्थना झंडा गीत नियम प्रतिज्ञा सिद्धांत 5 रॉक्स बाया हाथ मिलाना गांठे वंदन तंबू निर्माण प्राथमिक चिकित्सा दिशाओं का ज्ञान सांकेतिक चिन्ह आपदा प्रबंधन सड़क सुरक्षा आदि के संबंध रोवर्स रेंजर्स को जिला संगठन आयुक्त श्री प्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 50 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं इस अवसर पर जिला चिकित्सालय टी 0बी 0के जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने स्काउट गाइड को टी 0बी0 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की उन्होंने सभी स्काउट गाइड को बताया कि अपने आस पड़ोस में यदि किसी व्यक्ति को खांसी वजन कम होना बुखार होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो उनको राजकीय चिकित्सालय जांच के लिए जरूर भेजें ताकि समय पर उनका इलाज किया जा सके यह इलाज पूर्णतया निशुल्क है साथ ही मरीज को पोषण पोटली के लिए 1000 रुपया प्रतिमाह धनराशि भी उसके बैंक खाते में प्रेषित की जाती है ताकि वह अच्छा पौष्टिक आहार ले सके इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ नवीन चंद्र सिंह रोवर रेंजर प्रभारी डॉ रितु सिंह डॉ0 संजय रावत आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम मे जिला प्रशिक्षण सलाहकार नवनीत पाल का विशेष सहयोग रहा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























