
सिंभावली: अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को मारी टक्कर, चिकित्सकों ने किया रेफर
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में सिखेड़ा कट के सामने अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान व्यक्ति सड़क पर गिर कर घायल हो गया जिसे सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार का है जब एक व्यक्ति जैसे ही सिखेड़ा कट के सामने पहुंचा तो ठेके के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे रेफर कर दिया है।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926























