
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में शिक्षा टेबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ओएनजीसी कंपनी के कार्यक्रम में लगाए गए स्टेज बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ स्थानीय नेताओं की फोटो तो दिखाई दी लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो इस स्टेज बैनर से गायब थी जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इस पोस्टर में सांसद अतुल गर्ग, जिला अध्यक्ष हापुड़ भाजपा कविता माधरे, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल, की फोटो तो छपी है लेकिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो ना होने से कई सवाल हैं। इस कार्यक्रम में लगाए गए स्टेज पोस्टर पर भाजपा का चिन्ह भी छपा है लेकिन किसी भी जिम्मेदार पदाधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। सवाल उठने शुरू हो चुके हैं। मामला लखनऊ तक पहुंच गया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























