
घर के अंदर खेल रही बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों ने लज्जापुरी में घर के अंदर खेल रही चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची का शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और कुत्तों को भगाया। आवारा कुत्तों ने बच्ची के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
हापुड़ के लज्जापुरी निवासी रमाकांत की 4 साल की बेटी अर्पिता गुरुवार की सुबह घर के अंदर खेल रही थी। तभी चार कुत्ते घर के अंदर घुस गए और बच्ची को नीचे गिराकर काटना शुरु कर दिया। परिजनों ने दौड़कर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया लेकिन कुत्ते बच्ची को नोंचते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आवारा कुत्तों को भगाया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया जिसके चेहरे, गर्दन, कमर और सिर पर गहरे घाव बन गए।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399
























