
सिंभावली: पथराव व मारपीट के मामले में 16 लोगों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव खगोई में आपसी कहासुनी के बाद हुए पथराव और मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 नामजद समेत 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करीम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
करीम के अनुसार वह सोमवार की रात घर लौट रहा था। गांव पहुंचते ही सरफराज, साहिल, शाहनवाज, मोहीन, आजिम और मोमीन समेत अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमले में पथराव कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शाहनवाज, सरफराज, साहिल, आजिम, मोहीन, मोमीन समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























