
हापुड़: दयाल फर्नीचर के संचालक पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अतरपुरा के रहने वाले अरुण बेनीवाल ने दयाल फर्नीचर के संचालक आकाश गर्ग और पवन गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि उसने पांच लाख रुपए आकाश और पवन को उधार दिए थे। रुपए वापस करने के लिए लिखित स्टाम्प भी तैयार किया था। मगर तय समय गुजरने के बाद भी आरोपियों ने रुपए वापस नहीं करें। ऐसे में छह मई 2026 को उसका चचेरा भाई रुपयों का तकादा करने के लिए आरोपियों की दुकान पर पहुंचा और रुपयों की मांग करने पर पवन गर्ग और आकाश गर्ग आग बबूला हो गए जिन्होंने पीड़ित के साथ जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल कर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
अरुण बेनीवाल ने बताया कि उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























