
जेल से बाहर आने के लिए तड़प रहे हैं दोनों रिश्वतखोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने मई के महीने में दो रिश्वतखोरों को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोचा। दोनों ही भ्रष्ट जेल में बंद है जो बाहर आने के लिए तड़प रहे हैं।
40 हजार की रिश्वत लेते ACO जयवीर सिंह पकड़ा:
एंटी करप्शन की टीम ने 12 मई को 40 हजार की रिश्वत लेते सहायक चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह को गढ़ खादर क्षेत्र के गांव मुकीमपुर कुतुबपुर में खेतों से रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच था। रिश्वतखोर जयवीर सिंह को किसी का खौफ नहीं था जो लगातार पीड़ित किसान को परेशान कर रहा था। गांव भगवंतपुर निवासी किसान जरनैल सिंह ने बताया कि उनकी खादर क्षेत्र के गांव भगवंतपुर कुतुबपुर में कई बीघा कृषि भूमि है जिनकी खेती की जमीन के चक अलग-अलग स्थान पर थे जिनको एक स्थान और जगह पूरी करने के लिए चकबंदी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। ऐसे में सहायक चकबंदी अधिकारी जयवीर सिंह, किसान को परेशान करता रहा और उससे रिश्वत मांगी। परेशान होकर किसान जरनैल सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी रिश्वतखोर को 40 हजार की रिश्वत लेते दबोचा।
रिश्वतखोर लेखपाल लवलेश 13 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा:
एंटी करप्शन की टीम ने 16 मई को हापुड़ के नगर पालिका परिसर में आयोजित समाधान दिवस में बुलाकर किसान से रिश्वत लेने वाले लेखपाल लवलेश को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते दबोचा। जो फिलहाल जेल में बंद है और बाहर आने के लिए तड़प रहा है। रिश्वतखोर लवलेश को किसी का खौफ नहीं था जिसने समाधान दिवस में ही किसान को बुला लिया और उससे रिश्वत थामी जिसे सस्पेंड कर दिया गया है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























